गुजरात

केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, 20 कर्मचारी घायल

Kunti Dhruw
17 May 2022 6:57 PM GMT
केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, 20 कर्मचारी घायल
x
बड़ी खबर

गुजरात के भरूच जिले के दहेज में मंगलवार को एक रसायन कारखाने में भीषण आग लगने से कम से कम छह श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने कहा कि आग भारत रसायन की यूनिट में लगी और बचाव अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि छह श्रमिकों को भरूच शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया है।

जिलाधिकारी तुषार सुमेरा ने बताया कि आग भारत रसायन कंपनी के कारखाने में शाम करीब चार बजे लगी। उन्होंने बताया कि आग लगने और उसके कारण हुए विस्फोट में 20 से अधिक श्रमिक घायल हुए हैं। सुमेरा ने बताया, ''नौ श्रमिकों की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है।'' उन्होंने बताया कि आग लगने के समय परिसर में मौजूद अन्य 50 श्रमिकों को बाहर निकाल लिया गया और कोई श्रमिक लापता नहीं है।''
सुमेरा ने कहा, ''आग बुझा ली गई है। आग पर पूरी तरह से काबू पा लेने के बाद ही हम हताहतों की वास्तविक संख्या बता पाएंगे।'' अधिकारी ने बताया कि रसायनों के कारण आग बुझाने के अभियान में अधिक समय लगा।
Next Story