गुजरात

गुजरात कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, जगदीश ठाकोर को मिली जिम्मेदारी

jantaserishta.com
3 Dec 2021 12:59 PM IST
गुजरात कांग्रेस को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, जगदीश ठाकोर को मिली जिम्मेदारी
x

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जगदीश ठाकोर को गुजरात कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया।

निकाय चुनाव में करारी हार के बाद से प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष की तलाश थी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बुधवार को गुजरात कांग्रेस प्रभारी व पूर्व मंत्री रघु शर्मा ने मुलाकात कर गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष व नेता विपक्ष के पदों पर नियुक्ति के मामले में चर्चा की। कांग्रेस ने गुजरात में अपने ओबीसी मत बैंक को साधने के लिए इस बार अध्यक्ष पद की कमान ठाकोर नेता व पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर को सौंपने का फैसला किया है। उत्तर गुजरात के कद्दावर नेताओं में शुमार जगदीश ठाकोर प्रदेश कांग्रेस के सर्वमान्य नेता होने के साथ निर्विवादित भी हैं। नेता विपक्ष के लिए आदिवासी नेता व विधायक सुखराम राठवा का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। वैसे पाटीदार नेता वीरजी ठुमर के नाम की भी चर्चा है। शुक्रवार को गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष व नेता विपक्ष के नामों की घोषणा संभवत: कर दी जाएगी।
राज्य में फरवरी-मार्च 2021 को हुए पंचायत व पालिका चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा व नेता विपक्ष परेश धनाणी ने इस्तीफा दे दिया था। इसके तुरंत बाद ही प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव सातव का निधन हो गया था। बीते माह प्रदेश कांग्रेस प्रभारी की नियुक्ति की गई थी। अब इन दो पदों के नाम की घोषणा होगी। माना जा रहा है कि हार्दिक पटेल के अलावा तीन नए कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। सौराष्ट्र, दक्षिण गुजरात के नेताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, ताकि पार्टी के पदाधिकारियों में शक्ति संतुलन के साथ जातिगत समीकरण भी साधे जा सकें।




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story