गुजरात
गुजरात: सीएम भूपेंद्र पटेल का आंगनवाड़ी केंद्र का औचक दौरा, बच्चों संग संवाद कर पोषण व्यवस्था का किया निरीक्षण
jantaserishta.com
19 Nov 2026 3:33 PM IST

x
गांधीनगर: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दाहोद जिले की तीन दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन धानपुर तहसील के पिपरगोटा गांव स्थित नंदघर-आंगनवाड़ी केंद्र का औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और बच्चों को दी जाने वाली पोषण संबंधी सेवाओं का भी निरीक्षण किया।
इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी केंद्र में उपस्थित नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ आत्मीयतापूर्वक संवाद किया। उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले पौष्टिक नाश्ते की गुणवत्ता, पोषणयुक्त आहार की व्यवस्था तथा बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने बच्चों को मिलने वाले पोषणयुक्त नाश्ते के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने बच्चों के साथ अत्यंत सहजता से बातचीत की। उन्होंने बच्चों से प्रेमपूर्वक प्रश्न पूछकर उनके साथ हल्के-फुल्के अंदाज में संवाद किया। मुख्यमंत्री का बच्चों के प्रति यह स्नेहभाव और सहज दृष्टिकोण वहां उपस्थित सभी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना। पद की औपचारिकता को एक ओर रखकर बच्चों के साथ एक बुजुर्ग (दादा) की भांति घुल-मिलकर बातचीत करते हुए उन्होंने अपनी सरलता और संवेदनशीलता का परिचय कराया।
मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ भी संवाद कर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को दी जाने वाली सेवाओं, पोषण व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति तथा उनके शैक्षणिक विकास संबंधी गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री का यह अचानक दौरा केवल निरीक्षण तक ही सीमित न रहकर बच्चों के साथ आत्मीय संवाद और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों को प्रत्यक्ष रूप से जानने का एक संवेदनशील प्रयास भी बना।
इसके अलावा सीएम भूपेंद्र पटेल आदिजाति किसान के घर अचानक जा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने रतनमहाल प्रोजेक्ट का दौरा करने के बाद गरबाडा जाने के रूट में पड़ने वाले पिपरगोटा गांव में अचानक ही अपनी कार रुकवा दी और इस छोटे से आदिवासी गांव की कच्ची सड़कों पर चलते हुए मुख्यमंत्री आदिजाति किसान बकुलभाई वाखळा के घर पहुंचे।
इतना ही नहीं, उन्होंने बकुलभाई और उनके परिवार के साथ मक्के की खेती तथा आजीविका के बारे में बातचीत कर जानकारी प्राप्त की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





