गुजरात
Gujarat : बस-टैंकर की भीषण टक्कर, राजस्थान के तीन लोगों की मौत, 12 घायल
Ashish verma
1 Jan 2025 6:09 PM IST

x
Palanpur पालनपुर : गुजरात के बनासकांठा जिले में बुधवार को एक बस और टैंकर की टक्कर में राजस्थान के तीन लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। प्रभारी पुलिस निरीक्षक एच एम पटेल ने बताया कि दुर्घटना जिले के सुईगाम तालुका के सोनेथ गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात करीब डेढ़ बजे हुई। उन्होंने बताया कि बस राजस्थान से गुजरात के राजकोट जा रही थी, तभी उसकी टक्कर एक टैंकर से हो गई। उन्होंने बताया, "तीन बस यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और 12 अन्य को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।" पटेल ने बताया कि सभी मृतक 30 से 45 वर्ष की आयु के पुरुष थे और राजस्थान के बालोतरा के रहने वाले थे।
Tagsगुजरातबस-टैंकर टक्करतीन लोगों की मौत12 घायलGujaratbus-tanker collisionthree people died12 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





