गुजरात

गुजरात: सापुतारा के पास यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, दो की मौत, 50 को बचाया गया

Kajal Dubey
9 July 2022 6:45 PM GMT
गुजरात: सापुतारा के पास यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, दो की मौत, 50 को बचाया गया
x
पढ़े पूरी हादसा
गुजरात से एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आ रही है। बताया जा है कि डांग जिले के सापुतारा के पास 50 से अधिक यात्रियों को ले जा रही एक बस खाई में गिर गई। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। हादसे की वजह बस का टायर फटना बताई जा रही है। हादसे में दो महिला यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं, करीब 50 यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।
सापुतारा ट्रिप पर गई थीं महिलाएं
बताया जा रहा है कि बस में सूरत के श्याम गरबा क्लास की 50 से ज्यादा महिलाएं थीं। ये सभी सापुतारा ट्रिप पर गई थीं। हादसा वहां से लौटते समय हुआ। उनकी बस सापुतारा से कुछ ही दूरी पर दुर्घटना का शिकार हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए सैम गहन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तीन की हालत गंभीर बनी हुई है
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि कई यात्रियों को चोटें आई हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
Next Story