गुजरात

गुजरात बोर्ड ने जारी किया नोटिस, रिजल्‍ट डेट का फेक सर्कुलर हुआ वायरल

Kunti Dhruw
17 May 2022 12:38 PM GMT
गुजरात बोर्ड ने जारी किया नोटिस, रिजल्‍ट डेट का फेक सर्कुलर हुआ वायरल
x
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, GSEB ने जानकारी दी है।

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, GSEB ने जानकारी दी है, कि कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा के रिजल्‍ट आज 17 मई, 2022 को जारी नहीं किए जाएंगे. बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक आधिकारिक नोटिस जारी कर इसकी सूचना दी है. बोर्ड ने यह नोटिस इसलिए जारी किया है क्‍योंकि रिजल्‍ट डेट का एक सर्कुलर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जो वास्‍तव में फेक था.

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 'सोशल मीडिया पर एक फेक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह कहा जा रहा है कि जीएसईबी एसएससी, एचएससी रिजल्‍ट 17 मई, 2022 को सुबह 8 बजे आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर घोषित किए जाएंगे. वायरल हो रहा सर्कुलर फेक है और गुजरात बोर्ड कक्षा 10 और 12 के रिजल्‍ट 17 मई को घोषित नहीं किए जाएंगे.'
बोर्ड ने अभी तक आर्ट्स या कॉमर्स स्‍ट्रीम बोर्ड रिजल्‍ट डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. आधिकारिक नोटिस में यह भी कहा गया है कि छात्रों, अभिभावकों और स्कूल के प्रधानाचार्यों को ध्यान देना चाहिए कि कक्षा -10 और कक्षा -12 सामान्य स्ट्रीम का परिणाम 17 मई, 2022 को प्रकाशित नहीं किया जाएगा.
गुजरात बोर्ड ने GSEB SSC 2022 परीक्षा 28 मार्च से 09 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की थी. GSEB HSC परीक्षा 28 मार्च से 12 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी. बोर्ड ने कक्षा 12वीं के साइंस स्ट्रीम के रिजल्‍ट GUJCET 2022 रिजल्‍ट के साथ 12 मई, 2022 को सुबह 10 बजे जारी कर दिए हैं. अन्‍य स्‍ट्रीम के रिजल्‍ट अब जल्‍द जारी किए जाएंगे.
आधिकारिक नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें


Next Story