गुजरात

गुजरात: 13 ग्राम पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

Kunti Dhruw
23 April 2022 6:43 PM GMT
गुजरात: 13 ग्राम पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित
x
गुजरात की 13 ग्राम पंचायतों को रविवार को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

अहमदाबाद. गुजरात की 13 ग्राम पंचायतों को रविवार को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जम्मू कश्मीर में होने वाले कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। चाइल्ड फ्रेंडली ग्राम पंचायत अवार्ड (सीएफजीपीए)-2022 पुरस्कार पाटण जिले की सिद्धपुर तहसील की कल्याणा ग्राम पंचायत को दिया जाएगा। ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान अवार्ड साबरकांठा जिले की प्रांतिज तहसील की घडकन ग्राम पंचायत को दिया जाएगा। नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार कच्छ जिले की भुज तहसील की कुनरिया ग्राम पंचायत को यह अवार्ड दिया जाएगा।

दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के तहत छोटा उदेपुर जिले को श्रेष्ठ जिले, जूनागढ़ जिले की वंथली और राजकोट जिले की लोधिका तहसील को श्रेष्ठ तहसील का पुरस्कार दिया जाएगा। राज्य की सात ग्राम पंचायतों को भी श्रेष्ठ ग्राम पंचायतों का पुरस्कार दिया जाएगा। इनमें अरवल्ली जिले की मालपुर तहसील की मंगलापुर ग्राम पंचायत, कच्छ जिले की अंजार तहसील की भीमासर ग्राम पंचायत, साबरकांठा जिले की इडर तहसील की नेत्रमणि ग्राम पंचायत, आणंद जिले की सोजित्रा तहसील के मेघलपुर ग्राम पंचायत, राजकोट जिले की जामकंडोरणा तहसील की जसापर ग्राम पंचायत, बनासकांठा जिले की थराद तहसील की घेसड़ा ग्राम पंचायत और जूनागढ़ जिले की मेंदरडा तहसील की नांगलपुर ग्राम पंचायत का चयन किया गया है।
गुजरात में कोरोना के 8 नए मरीज
अहमदाबाद. गुजरात में शनिवार को कोरोना के 8 नए मरीज सामने आए। इनमें अहमदाबाद शहर में सबसे ज्यादा 7 और वडोदरा शहर में एक मामला शामिल है। उधर तीन लोगों को डिस्चार्ज किया गया। राज्य में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 100 के पार हो गई है। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 12 लाख 24 हजार 233 हो चुकी है।
Next Story