
x
Gandhinagar गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में गांधीनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (जीएमसी) ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के तहत ‘ग्रीन गांधीनगर’ के विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जीएमसी शहर से निकलने वाले कचरे से जैविक खाद बनाकर जीरो वेस्ट मॉडल की दिशा में अग्रसर है। इसके लिए एक अत्याधुनिक वर्मी कम्पोस्ट प्लांट स्थापित किया गया है, जहां आवासीय क्षेत्रों, होटलों और सब्जी मंडियों से निकलने वाले गीले कचरे को एकत्र कर उसे साइंटिफिक तरीके से जैविक खाद में बदला जा रहा है।
गांधीनगर के जीएमसी वर्मी कम्पोस्ट प्लांट के इंचार्ज भीमा भाई खराड़ी ने बताया कि किचन वेस्ट, गार्डन वेस्ट और वेजिटेबल वेस्ट यहां एकत्रित होता है। यहां पर उसका ढेर लगाते हैं और 15 से 25 दिन तक इससे पानी छांटते हैं, उसको सड़ने देते हैं और फिर पीसते हैं। इसके बाद केंचुए डालते हैं। यह सब प्रक्रिया करने के बाद 15 दिन बाद खाद तैयार होती है।
गांधीनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन रोजाना शहर से करीब 100 मीट्रिक टन कचरा इकट्ठा करता है और उससे उच्च गुणवत्ता वाली वर्मी कंपोस्ट तैयार करता है। इस जैविक खाद का उपयोग न केवल शहर के ग्रीन एरिया, बगीचों और नर्सरियों में किया जाता है, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में किसानों को भी उपलब्ध कराया जाता है, जिससे सरकार के प्राकृतिक खेती अभियान को भी बढ़ावा मिल रहा है।
जीएमसी गांधीनगर के कमिश्नर जेएन वाघेला ने बताया कि इस वर्मी कम्पोस्ट प्लांट की कैपेसिटी वार्षिक 2000 टन से ज्यादा है और यहां उच्च क्वालिटी का केंचुए वाला खाद तैयार होता है। गांधीनगर, उसके आसपास और उत्तर गुजरात में भीलोड़ा के किसान इसकी खरीद करते हैं। गांधीनगर महानगरपालिका अपने वर्मी कम्पोस्ट प्लांट में तैयार जैविक खाद की ब्रांडिंग की तैयारी भी कर रही है, ताकि उसकी इनकम बढ़ सके और लोगों को बेहतर खाद मिल सके। जीएमसी के कचरे से जैविक खाद बनाने की ये पहल पूरे गुजरात में पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक बचत की बेहतरीन मिसाल पेश कर रही है।
Tagsभूपेंद्र पटेलगांधीनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशनस्वच्छ भारत मिशनग्रीन गांधीनगरवर्मी कम्पोस्ट प्लांटजैविक खादकचरा प्रबंधनजीरो वेस्ट मॉडलपर्यावरण संरक्षणप्राकृतिक खेतीगीला कचराकेंचुआ खादगांधीनगर नगर निगमकिसानों के लिए खादगुजरात विकास मॉडलजैविक खेतीग्रीन सिटी।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





