गुजरात

दो रिक्‍शे वालों ने किया लड़की का रेप, ट्रेन के अंदर मिली लाश

jantaserishta.com
13 Nov 2021 4:45 PM IST
दो रिक्‍शे वालों ने किया लड़की का रेप, ट्रेन के अंदर मिली लाश
x
सफाई कर्मचारी ट्रेन के डिब्बे में साफ सफाई कर रहे थे, तभी उन्‍हें ट्रेन के अपर बर्थ से लटकी हुई 19 साल की एक युवती की लाश मिली.

वडोदरा: गुजरात में दिवाली के बाद से ही लगातार बलात्कार की वारदात सामने आ रही हैं, ऐसा ही एक मामला वलसाड में सामने आया हैं. यहां दिवाली वाले दिन सफाई कर्मचारी ट्रेन के डिब्बे में साफ सफाई कर रहे थे, तभी उन्‍हें ट्रेन के अपर बर्थ से लटकी हुई 19 साल की एक युवती की लाश मिली.

पुलिस को उसके पास से मोबाइल फोन भी मिला था, जब पुलिस ने मोबाइल की जांच शुरू की तो पता चला था की युवती गुजरात के नवसारी के रहने वाली है. गुजरात रेलवे पुलिस को इस जांच के दौरान ही एक डायरी मिली थी. जिसमें लड़की ने लिखा आत्महत्या के दो दिन पहले वो रात के वक्त वडोदरा में उस जगह जा रही थी, जहां वह किराए पर रहती है. तभी दो रिक्‍शे वालों ने उसका अपहरण कर लिया. फिर वडोदरा के वैक्सीन ग्राउंड ले जा कर उसके साथ दुष्‍कर्म किया.
जिसके बाद एक बस वाले ने उसे मदद करते हुए उसके घर पहुंचाया. इसके दो दिन बाद युवती ने परिजनों को बताया कि वह किसी को मिलने के लिए वलसाड जा रही है. हालांकि उसने दुष्‍कर्म की जानकारी नहीं दी. जिसके बाद गुजरात क्‍वीन ट्रेन से सुबह उसकी लाश डिब्बे में लटकी हुई मिली. यह ट्रेन वलसाड स्टेशन पर खाली हो जाती है, जिसके बाद ये यार्ड में चली जाती है.
जब इस ट्रेन की सफाई करने सुबह कर्मचारी आए तो लाश मिली. फिलहाल पुलिस उस बस ड्राइवर की तलाश कर रही है, जिसने लड़की की मदद की थी. वहीं पुलिस उन रिक्शेवालों को भी तलाश रही है, जिनका जिक्र युवती ने अपनी डायरी में किया है.
दुष्‍कर्म की इस घटना के बारे में लड़की के परिजनों को जानकारी नहीं थी. युवती नवसारी की रहने वाली है, वह वडोदरा की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम एक संस्था में फेलोशिप भी करती थी. दिवाली वाले दिन वह अपने रूम पर आ रही थी. ठीक तभी उसके साथ बलात्कार की वारदात हुई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story