गांधीनगर महानगर पालिका चुनावः 44 सीटों पर वोटों की गिनती जारी, बीजेपी 37, कांग्रेस 3 पर आगे

फाइल फोटो
गुजरात (Gujarat) की राजधानी गांधीनगर के महानगर पालिका के चुनाव (Gandhinagar Municipal Corporation Election Result) में बीजेपी फिर से बड़ी जीत की तरफ बढ़ती नज़र आ रही है. कुल 44 सीटों में से 20 सीटों के स्पष्ट नतीजे सामने आ चुके हैं जिसके मुताबिक 19 पर बीजेपी के कैंडिडेट जीत दर्ज कर चुके हैं. एक सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज कर रही है जबकि आम आदमी पार्टी का खाता नहीं खुला है. वहीं, अहमदाबाद नगर निगम के 2 सीटों के उपचुनाव इशनपुरा चांदखेड़ा दोनों सीटों पर बीजेपी की जीत दर्ज की गई है. हालांकि भरूच में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





