Gandhinagar: मुख्यमंत्री ने विजयादशमी पर किया परंपरागत शस्त्र पूजन

गांधीनगर: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने विजयादशमी के पर्व पर उनकी सुरक्षा से जुड़े पुलिस जवानों के साथ मुख्यमंत्री निवास स्थान पर शस्त्र पूजन किया।
राज्य सूचना विभाग ने बताया कि मुख्यमंत्री पटेल ने इस शस्त्र पूजन में सहभागी होकर भारतीय सनातन संस्कृति में शस्त्र एवं शास्त्र के पूजन की ऐतिहासिक पुरातन परंपरा को और सशक्त किया। उन्होंने सुरक्षा कर्मचारियों को विजयादशमी के पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आसुरी शक्ति पर दैवी शक्ति की विजय का प्रतीक यह विजयादशमी पर्व समाज की आततायी शक्तियों को परास्त करने का अवसर भी है।
मुख्यमंत्री ने कर्म के सिद्धांतों के अनुरूप उदाहरणों से यह विभावना समझाई कि सुरक्षा कर्मचारियों को भी राष्ट्र, राज्य तथा समाज की रक्षा-सुरक्षा के लिए समर्पित भाव के साथ कर्तव्यवत रहना है।
इस शस्त्र पूजन में मुख्यमंत्री के सुरक्षा पुलिस अधीक्षक तेजस पटेल, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक, पुलिस उप निरीक्षक तथा कमांडोज भी सहभागी हुए।





