गुजरात

Gandhinagar: अमूल फेडरेशन को नया चेहरा, चेयरमैन बने अशोक चौधरी

Admindelhi1
22 July 2025 6:52 PM IST
Gandhinagar: अमूल फेडरेशन को नया चेहरा, चेयरमैन बने अशोक चौधरी
x
"डेयरी उद्योग में बदलाव की आहट"

गांधीनगर: महेसाणा दूध सागर डेयरी के वर्तमान चेयरमैन अशोक चौधरी को गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जिसे दुनिया भर में अमूल ब्रांड के नाम से जाना जाता है) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। चौधरी की नियुक्ति से उत्तर गुजरात के दुग्ध उत्पादकों के हितों को नई दिशा मिलने की अपेक्षा जताई जा रही है।

विसनगर तालुका के चित्रोडीपुरा गांव निवासी अशोक चौधरी मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं और व्यापार क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साल 1995 से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं और प्राथमिक सदस्य के रूप में राजनीतिक करियर की शुरुआत के बाद शहर और जिले में विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी के लिए कार्य कर चुके हैं।

2005 से 2007 तक वे महेसाणा नगरपालिक के अध्यक्ष रहे हैं। 2016 में वे दूध सागर डेयरी के निदेशक और 2021 से चेयरमैन के रूप में सेवा दे रहे हैं। उनके कार्यकाल के दौरान डेयरी में तकनीकी सुधार और उत्पादक किसानों के लिए लाभकारी नीतियों को लागू किया गया है।

अशोक चौधरी को उनके कार्यों के लिए 2024 में अमेरिका की इंटरनेशनल कोऑपरेटिव चैंपियनशिप द्वारा सम्मानित किया गया था, जो उनके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य योगदान को दर्शाता है।

Next Story