गुजरात

फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कार ने कुचला, एक महिला की मौत

jantaserishta.com
29 Jun 2021 9:13 AM IST
फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कार ने कुचला, एक महिला की मौत
x
देर रात एक बड़ा हादसा हो गया.

गुजरात के अहमदाबाद में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. यहां के शिवरंजनी इलाके के पास एक कार ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात एक कार ने शिवरंजनी इलाके के पास फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई. चार लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है.
इससे पहले इसी साल जनवरी में सूरत में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को डंपर ने कुचल दिया था, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी. मरने वालों में सभी मजदूर थे और राजस्थान के रहने वाले थे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story