गुजरात

पैकेजिंग मिल में लगी भयानक आग, रेस्क्यू किए गए 125 लोग, 1 की मौत

jantaserishta.com
18 Oct 2021 8:58 AM IST
पैकेजिंग मिल में लगी भयानक आग, रेस्क्यू किए गए 125 लोग, 1 की मौत
x
मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं.

सूरत: गुजरात के सूरत के कडोडोरा में आज सुबह एक पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग लग गई। इस घटना में अब तक एक मजदूर की मौत हुई है। वहीं 125 से ज्यादा मजदूरों को बचा लिया गया है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं।

आग से बचने के लिए कुछ मजदूर पांच मंजिला इमारत से कूद गएवहीं कुछ कारीगरों को हाईड्रोलिक क्रेन की मदद से बचाया गया
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फायर ब्रिगेड की 10 से अधिक गाड़ियां मौके पर हैं और आला अधिकारी पहुंच गए हैं
एक दमकल कर्मी ने बताया कि फायर ब्रिगेड के आने से पहले कुछ मजदूर नीचे कूदे लेकिन उससे कोई जनहानि नहीं हुई
वहीं सूरत की मेयर और अन्य आला अधिकारियों ने कहा आग पर नियंत्रण पाने के साथ ही राहत और बचाव कार्य पर भी जोर दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और अधिकारी मौके पर आए अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और आग लगने की वजहों का भी पता लगाया जा रहा है साथ ही इस घटना से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story