- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- BIG BREAKING: जिला...
BIG BREAKING: जिला अस्पताल के ICU विभाग में लगी आग, 5 लोगों की मौत

अहमदनगर: अहमदनगर के सिविल अस्पताल में आग लग गई है. अस्पताल के आईसीयू में लगी इस आग में 5 लोगों की मौत की खबर है. आग में कई लोग चपेट में आ गए हैं. इस आग की वजह से जख्मी हुए लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है. मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है. आग अस्पताल के आईसीयू में लगने की वजह से गंभीर चिंता जताई जा रही है. अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की जा रही है. इस बीच दमकल विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है. आग बुझाने का काम शुरू है.
अहमदनगर के सिविल हॉस्पिटल के आईसीयू में भीषण आग, 6 मरीजों की मौत, मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है, कई मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। #Maharashtra , #ahmadnagarfire #maharashtrafire @CMOMaharashtra pic.twitter.com/eTVWnzze4J
— Avinash Pandey (@Pandey4Avinash) November 6, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





