गुजरात

लोकगायिका रबारी के खिलाफ FIR, आयोजक पर भी शिकंजा, वायरल हुआ था ये वीडियो

jantaserishta.com
24 Jun 2021 9:44 AM IST
लोकगायिका रबारी के खिलाफ FIR, आयोजक पर भी शिकंजा, वायरल हुआ था ये वीडियो
x

फाइल फोटो 

देश में हर जगह कोरोना के मामलों में कमी आई है लेकिन लोगों से अभी भी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने को कहा जा रहा है. हालांकि कई जगहों पर कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन भी किया जा रहा है. गुजरात के एक फॉर्म हाउस में लोकसंगीत का कार्यक्रम कराए जाने के दौरान गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाने के मामले में लोक गायक गीता रबारी पर मामला दर्ज किया गया है.

गुजरात की प्रसिद्ध लोकगायिका गीता रबारी एक फिर विवादों से घिर गई हैं. गुजरात के भुज के रेलडी गांव के एक फॉर्म हाउस में कार्यक्रम आयोजित करने पर संजय ठक्कर नामक शख्स और लोकगायिका गीता रबारी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.
कोरोनाकाल में सरकार के कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन कर कार्यक्रम आयोजित किया गया था. पुलिस ने पूरे मामले में गीता रबारी के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शरू कर दी है.
कुछ दिनों पहले भी लोकगायिका गीता रबारी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर सरकारी नियमों का उल्लंघन किया था. रबारी के घर पर ही वैक्सीन की खुराक लेने पर विवाद हुआ था.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story