गुजरात
लडकी को सोशल मीडिया में फॉलो करने को लेकर हुए झगड़ा, हुई हत्या
Gulabi Jagat
10 Jan 2023 12:30 PM GMT

x
सूरत शहर में पिछले 72 घंटे में चार हत्या की वारदातें सामने आई है। इसमें कथित रूप से एक लव जिहाद के मामले में दो युवक आपस में भिड़ गए।
जानकारी के अनुसार उधना गांव के पास झांसी की रानी लक्ष्मीबाई गार्डन के समीप अल्पसंख्यक समुदाय के युवक पर चाकू से हमला किया गया। उसके द्वारा इंस्टाग्राम पर लड़की को फॉलो करने को लेकर हुए झगड़े में मामला हत्या तक पहुंच गया।
शहर में लगातार तीसरे दिन हत्या का चौथा मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में दीपू पाटिल, ओम पाटिल और शाकिब शाहरुख आमने सामने इकट्ठा हुए थे। इसमें ओम पाटिल और दीपू पाटिल ने शाकिब से कहा कि तुम हमारी जाति की लड़की को इंस्टाग्राम पर क्यों फॉलो कर रहे हो। यह सामान्य बातचीत हंगामे में बदल गई थी। शाकिब की हाथापाई में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।
पता चला है कि इस हमले में शाकिब शाहरुख खान (मानदरवाजा निवासी) की मौत हो गई। जबकि हत्या में शामिल दीपू व ओम के भी गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है।
दीपू पाटिल और ओम पाटिल ने कहा कि उन्होंने आत्मरक्षा में कार्रवाई की
इस दौरान ओम पाटिल और दीपू पाटिल ने पुलिस को जो ब्योरा दिया है, उसमें पुलिस भी बयान को लेकर पसोपेश में पड़ गई है। कहा कि शाकिब पर आत्मरक्षा में हमला किया। फिलहाल उधना पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Gulabi Jagat
Next Story