गुजरात

अमरेली में 3 साल के बच्चे पर कुत्तों का हमला, मौत

Bhumika Sahu
31 May 2023 9:19 PM IST
अमरेली में 3 साल के बच्चे पर कुत्तों का हमला, मौत
x
एक बच्चे को कुत्तों के झुंड ने नोंच-नोंच कर मार डाला
गुजरात। गुजरात के अमरेली जिले में एक खेत के पास खेल रहे तीन साल के एक बच्चे को कुत्तों के झुंड ने नोंच-नोंच कर मार डाला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना लाठी तालुका के दमनगर गांव के बाहरी इलाके में मंगलवार दोपहर को हुई, जब रौनक राठवा (मृतक) के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य मधुभाई सिडपारा नामक व्यक्ति के स्वामित्व वाले एक खेत में काम कर रहे थे।
दमनगर पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक केआर संखत ने बताया कि बच्चा इलाके में अकेले खेल रहा था।
अधिकारी ने कहा, बच्चे का परिवार आदिवासी बहुल छोटा उदयपुर जिले के एक गांव का रहने वाला है और उन्हें सिडपारा ने खेतिहर मजदूर के रूप में काम पर रखा है। जब परिवार कुछ दूरी पर खेत में काम कर रहा था, तो पांच से छह कुत्तों ने लड़के पर हमला किया और उसे गर्दन से पकड़ लिया।
Next Story