गुजरात

हीरा कारीगरों ने अनोखे आभूषणों को किया पेश, अमेरिका से मिले ऑर्डर पर बनाई गई है ये अलग छत्री

jantaserishta.com
28 Nov 2021 8:50 AM IST
हीरा कारीगरों ने अनोखे आभूषणों को किया पेश, अमेरिका से मिले ऑर्डर पर बनाई गई है ये अलग छत्री
x
इसे बनाने में तकरीबन 25 से 30 कारीगरों ने 25 दिन की मेहनत की.

सूरत: दुनिया के बाजार में सूरत के हीरा कारोबारियों ने अपनी एक अलग चमक बिखेरी है. हीरा कारीगरों ने इस बार जेम्स एंड ज्वैलरी अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में अनोखे आभूषणों को पेश किया है, जिसमें हीरा जड़ित छतरी आकर्षण का केंद्र है, जो अमेरिका से मिले ऑर्डर के बाद बनाई गई है.

दरअसल, यह हीरा जड़ित छतरी अमेरिका से मिले ऑर्डर के बाद सूरत की एक कंपनी ने बनाई है. इसे बनाने वाली हीरा कारोबारी चेतना मांगूकिया की मानें तो इसमें 175 कैरेट हीरा लगा है. तकरीबन 450 ग्राम सोने में 12000 से अधिक हीरों से इस छतरी को तैयार किया गया है.
इसे बनाने में तकरीबन 25 से 30 कारीगरों ने 25 दिन की मेहनत की. इस छतरी को हीरा बाजार में 25 से 30 लाख रुपये में खरीद सकते हैं. कारोबारी की मानें तो अमेरिका, यूरोप, हांगकांग इत्यादि हीरा बाज़ारों से उन्हें ऑर्डर मिल रहे हैं.
हार से लेकर ईयर रिंग और कंगन मौजूद
जेम्स एंड ज्वैलरी एग्जीबिशन में आई एक महिला ग्रेसी ने बताया कि यहां एक से बढ़कर एक हीरा जड़ित आभूषण मौजूद हैं. हीरों के हार से लेकर ईयर रिंग और कंगन मौजूद हैं. लेकिन, इन सबके बीच हीरा जड़ित छतरी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है. इसे देखने वाले इसे खरीदने की जरूर सोचते हैं.
हीरा जड़ित छतरी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.
कोरोना काल में जहां एक ओर अन्य कारोबार संघर्षरत हैं, वहीं हीरा उद्योग को मानो पंख लग गए हैं. यही कारण है कि अपनी कारीगरी को दुनिया के सामने रखने के लिए ज्वेलरी मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन की ओर से विश्व स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिसमें दुनिया भर से ख़रीददारों के आने की उमीद है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story