गुजरात

हाथ-पैर बांधकर फ्लैट के बेसमेंट में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

Rani Sahu
5 Oct 2022 10:13 AM GMT
हाथ-पैर बांधकर फ्लैट के बेसमेंट में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप
x
संवाददाता-अजय मिस्त्री,
गुजरात के वडोदरा से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां देर रात रहस्यमय तरीके से लापता मांजलपुर क्षेत्र का एक युवक मृत पाया गया। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि मृतक का नाम दक्ष पटेल था और वह एम.एस विश्वविद्यालय में पढ़ रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक दक्ष पटेल बीती रात 11 बजे एक्टिवा लेकर घर से निकला था लेकिन सुबह तक घर नहीं लौटने पर उसके परिजन परेशान हो गए। उसके बाद उन्होंने मांजलपुर थाने में बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने परिजनों की सूचना के आधार पर दक्ष पटेल की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को जांच में सयाजीगंज इलाके के अलंकार टावर से दक्ष पटेल की एक्टिवा मिली और आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज में दक्ष नजर आया। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अलंकार टावर के खंडहर पड़े बेसमेंट में एक लाश पड़ी है।
सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो बेसमेंट में लाल नाइलॉन की रस्सी से टांगों से बंधा शव मिला। शव की जांच के बाद पता चला कि शव लापता दक्ष पटेल का है। दक्ष पटेल को अज्ञात व्यक्ति ने पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी थी।
Next Story