खौफनाक वारदात : शादीशुदा महिला से अवैध संबंध रखना प्रेमी को पड़ा भारी, बोरे में बांधकर गटर में फेंका

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गुजरात में एक व्यक्ति को शादीशुदा महिला से अफेयर रखना भारी पड़ा. प्रेमिका के भाइयों ने कथित तौर पर उसकी पिटाई करने के बाद, उसे बोरी में लपेटकर गटर (नाली) में फेंक दिया. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 29 साल का शख्स खुशकिस्मत था कि करीब 24 घंटे तक बदबूदार सीवर में रहने के बाद भी उसकी जान बच गई. सीवर से ही वो मदद के लिए आवाज लगा रहा था जिसके बाद दो लोगों ने उसकी पुकार सुनी और उसे बचाया. खेड़ा के चिकलोद गांव के रहने वाली जीवन राठौड़ को पुलिस ने सीवर से निकालने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जबकि पुलिस ने संजय परमार और धर्मेंद्र परमार नाम के दो कथित हमलावरों के खिलाफ अपहरण, मारपीट, आपराधिक धमकी का केस दर्ज किया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





