गुजरात

बीजेपी के डिप्टी सीएम का विवादित बयान, कहा- जबतक हिंदू बहुसंख्यक...हवा में दफना दिया जाएगा...पढ़े पूरा बयान

jantaserishta.com
28 Aug 2021 11:16 AM IST
बीजेपी के डिप्टी सीएम का विवादित बयान, कहा-  जबतक हिंदू बहुसंख्यक...हवा में दफना दिया जाएगा...पढ़े पूरा बयान
x

फाइल फोटो 

गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने विवादित बयान दिया है. उनका कहा है कि संविधान, धर्मनिरपेक्षता और कानून की बात तबतक चलेगी जबतक हिंदू बहुसंख्यक हैं. उन्होंने आगे कहा कि मेरे शब्द लिख लीजिए, अगर हिन्दुओं की संख्या कम हुई तो उस दिन ना कोई कोर्ट कचहरी होगी, ना कोई कानून होगा, कोई लोकशाही नहीं, कोई संविधान नहीं रहेगा. सब हवा में दफना दिया जाएगा.

पटेल ने यह बयान गांधीनगर के भारत माता मंदिर में दिया. इस मंदिर को राज्य का पहला भारत माता मंदिर माना जाता है. जिस वक्त पटेल ने यह बयान दिया उस समय राज्य के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा और वीएचपी व आरएसएस के शीर्ष नेता मौजूद थे.
पटेल ने कहा कि "हमारे देश में कुछ लोग संविधान और धर्मनिरपेक्षता की बात करते हैं. लेकिन मैं आपको बताता हूं और अगर आप इसे वीडियो रिकॉर्ड करना चाहते हैं, तो इसे करें…मेरे शब्दों को लिखकर रख लें. संविधान, धर्मनिरपेक्षता और कानून आदि की बात करने वाले ऐसा तब तक करेंगे जब तक कि इस देश में हिंदू बहुसंख्यक हैं…जिस दिन…हिंदुओं की संख्या घटती है, दूसरों की वृद्धि होती है, तब न धर्मनिरपेक्षता, न लोकसभा और न संविधान. सब कुछ हवा में उड़ा दिया जाएगा. कुछ नहीं रहेगा."
उन्होंने आगे कहा कि ''मैं सभी के बारे में बात नहीं कर रहा. मुझे यह भी साफ कर देना चाहिए कि लाखों मुसलमान देशभक्त हैं, लाखों ईसाई देशभक्त हैं. गुजरात पुलिस में हजारों मुसलमान हैं, वे सभी देशभक्त हैं.''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story