गुजरात

गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से 17 करोड़ रुपये मूल्य के विदेशी ब्रांड सिगरेट से भरा कंटेनर किया जब्त

Admin Delhi 1
14 Oct 2022 11:00 AM GMT
गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से 17 करोड़ रुपये मूल्य के विदेशी ब्रांड सिगरेट से भरा कंटेनर किया जब्त
x

क्राइम न्यूज़: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने 11 अक्तूबर को गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से 17 करोड़ रुपये मूल्य के विदेशी ब्रांड सिगरेट (मैनचेस्टर) का कंटेनर जब्त किया था। इससे पहले डीआरआई ने नवी मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर फलों के एक कंटेनर से 502 करोड़ रुपये कीमत की 50 किलोग्राम से ज्यादा की कोकीन जब्त की थी। दरअसल, डीआरआई की मुंबई जोनल यूनिट को खेप के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। कंटेनर को दक्षिण अफ्रीका से न्हावा शेवा बंदरगाह लाया गया था। बता दें कि इस साल मई में भी राजस्व खुफिया महानिदेशालय (डीआरआई) ने मुंद्रा बंदरगाह से 17 करोड़ रुपये कीमत की विदेशी सिगरेट पकड़ी थी। साथ ही एक शिपिंग कंपनी के प्रबंध निदेशक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

अधिकारियों ने बताया था कि डीआरआई ने एक अप्रैल 2022 को एक कंटेनरज सीज किया था। जिसमें तस्करी कर लाई जा रहीं 84 लाख विदेशी सिगरेटें थीं। 16.8 करोड़ कीमत की इस खेप को यूएई से लाया गया था। जिस कंटेनर में इन्हें रखा गया था, उस पर होटल सप्लाई का स्टिकर था। डीआरआई ने अब तक हुई जांच के आधार पर इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक व्यक्ति गांधीधाम की शिपिंग कंपनी का प्रबंधन निदेशक, दूसरा दुबई की कंपनी का पार्टनर और तीसरा बंगलूरू का एक सहयोगी था।

Next Story