गुजरात

कांग्रेस MLA ने राहुल गांधी को टैग कर किया ट्वीट, आक्रामक नेतृत्व उपलब्ध कराया जाए, क्योंकि...

jantaserishta.com
1 Dec 2021 10:31 AM IST
कांग्रेस MLA ने राहुल गांधी को टैग कर किया ट्वीट, आक्रामक नेतृत्व उपलब्ध कराया जाए, क्योंकि...
x

अहमदाबाद: गुजरात में अगले ही साल यानी 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं. विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं लेकिन विपक्षी कांग्रेस की हालत ये है कि पार्टी पिछले छह महीने से अधिक समय से न तो अपना अध्यक्ष तय कर पाई है और ना ही विपक्ष का नेता. अब पार्टी में भी अंदरखाने सांगठनिक नियुक्तियों की मांग जोर पकड़ने लगी है.

गुजरात में कांग्रेस के विधायक भी अब ये मांग करने लगे हैं. कांग्रेस के विधायक ग्यासुद्दीन शेख ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल को टैग करते हुए एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट में कांग्रेस विधायक ने लिखा है कि गुजरात में बीजेपी ने चीफ मिनिस्टर से लेकर हर मंत्री बदल दिया है. ये इस बात का संकेत है कि परिस्थितियां हमारे मुफीद हैं.
कांग्रेस विधायक ग्यासुद्दीन ने राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल को टैग करते हुए ये अपील की है कि जनता के इंट्रेस्ट में जल्दी आक्रामक नेतृत्व उपलब्ध कराया जाए.
गुजरात कांग्रेस के प्रभारी राजीव सातव का कोरोना काल में निधन हो गया था. इसके बाद राजस्थान के आरोग्य मंत्री रघु शर्मा को गुजरात का नया प्रभारी बनाया गया है. आंतरिक गुटबाजी के कारण पार्टी के प्रदेश प्रभारी की ओर से एक-एक विधायकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बावजूद कांग्रेस अपना नया अध्यक्ष और विपक्ष का नेता तय नहीं कर पाई है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story