गुजरात

गुजरात में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सूती धागा पहनने से किया इनकार, बीजेपी ने कही ये बात

jantaserishta.com
10 May 2022 8:19 PM IST
गुजरात में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सूती धागा पहनने से किया इनकार, बीजेपी ने कही ये बात
x
पढ़े पूरी खबर

गुजरात चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस का प्रचार शुरू हो चुका है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मंगलवार को गुजरात दौरे पर आए थे. उन्होंने दाहोद में एक आदिवासी सत्याग्रह रैली को भी संबोधित किया. लेकिन उसी कार्यक्रम को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां पर उन्होंने सूती धागा पहनने से मना कर दिया है. बाद में उन्होंने वो धागा एक सीढ़ी पर ही छोड़ दिया.

दरअसल गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रघु शर्मा द्वारा राहुल गांधी को एक सूती धागा दिया गया था. लेकिन तब राहुल ने उसे पहनने से मना कर दिया और अपने हाथ में ले लिया. उसके बाद जब वे सीढ़ियों से उतर रहे थे, उन्होंने वो धागा वहीं पर छोड़ दिया. अब बीजेपी की तरफ से चुनावी मौसम में इस वीडियो को लगातार शेयर किया जा रहा है. आरोप लगाया जा रहा है कि राहुल गांधी और कांग्रेस महात्मा गांधी का अपमान कर रही है.
बीजेपी के प्रवक्ता भरत डागंर ने ट्वीट करते हुए कहा है कि जिन लोगों ने सालों तक गांधी सरनेम का इस्तेमाल कर देश पर राज किया, अब उन्हें पूज्य बापू की प्रिय खादी के धागे को पहनने में दिक्कत हो रही है. कांग्रेस को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए. अब गुजरात की राजनीति में महात्मा गांधी और उनके प्रतीक काफी मायने रखते हैं. ऐसा ही एक प्रतीक सूती धागा भी है. लेकिन राहुल गांधी का इसे ना पहनने से बड़ा बवाल खड़ा हो गया है. बीजेपी ने तुरंत इस मुद्दे को भुना लिया है और लगातार वार जारी हैं.
कांग्रेस की तरफ से भी पलटवार किया गया है. उनकी नजरों में जिस पार्टी ने कभी महात्मा गांधी को नहीं माना, उसे अब राजनीति के लिए उनका मान-अपमान दिख रहा है. कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि आज आदिवासी सत्याग्रह में जो आदिवासी अपने जल, जमीन जंगल के हक के लिए पहुंचे थे, उन्हें देखकर बीजेपी के होश उड़ गए हैं.
वैसे गुजरात की राजनीति में आदिवासी वोटबैंक भी मायने रखता है. इसे कांग्रेस का परंपरागत वोट माना गया है, लेकिन बीजेपी की सेंधमारी भी रहती है. आदिवासी वोट बेंक का असर गुजरात में 27 सीटों पर देखने को मिलता है. वहीं आसपास की 40 सीटों पर भी उनकी भूमिका निर्णायक मानी जाती है. ऐसे में दोनों बीजेपी और कांग्रेस इस वोटबैंक पर अपनी नजर बनाए हुए है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story