गुजरात

सीएम भूपेंद्र पटेल ने वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम की लॉन्चिंग की

SHIDDHANT
28 Aug 2025 7:50 PM IST
सीएम भूपेंद्र पटेल ने वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम की लॉन्चिंग की
x

GUJRAT गुजरात: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने लोगो, वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन भी लॉन्च किए। सीएम पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से 2003 में शुरू हुई वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट ने राज्य को औद्योगिक मानचित्र पर अग्रसर किया है। अब रीजनल कॉन्फ्रेंस के जरिए ‘वोकल फॉर लोकल’ को प्रोत्साहन देते हुए विकास का लाभ राज्य के हर कोने तक पहुंचाने की नई पहल की जा रही है।

पहली रीजनल कॉन्फ्रेंस 9-10 अक्टूबर को मेहसाणा में होगी। इसके बाद सौराष्ट्र, मध्य गुजरात और दक्षिण गुजरात में भी ऐसे आयोजन होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात कृषि, मत्स्योद्योग, फूड प्रोसेसिंग, केमिकल-पेट्रोकेमिकल, इंजीनियरिंग, फार्मा और टेक्सटाइल जैसे क्षेत्रों में अग्रणी रहा है। अब राज्य का लक्ष्य सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, एयरोस्पेस, डिफेंस और ग्रीन एनर्जी में आत्मनिर्भरता के साथ नेतृत्व करना है। उद्योग मंत्री बलवंतसिंह राजपूत ने बताया कि वाइब्रेंट समिट से अब तक गुजरात में 5.50 लाख करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आया है और छोटे उद्योगों की संख्या 21 लाख से अधिक हो गई है।

Next Story