गुजरात

लिफ्ट में लड़की से छेड़खानी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
3 Jun 2022 8:23 PM IST
लिफ्ट में लड़की से छेड़खानी का मामला, आरोपी गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

गुजरात के सूरत में लिफ्ट में एक लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया है. घटना डिंडोली थाना क्षेत्र की है जहां पवेलियन प्लाजा में लड़की के साथ उस वक्त एक युवक ने छेड़खानी की जब वो लिफ्ट में थी. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है.

यह पूरी वारदात लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की लिफ्ट के अंदर अकेली जाती है जिसके बाद एक दूसरा लड़का भी लिफ्ट में घुसता है.
लिफ्ट के अंदर ही लड़का युवती के साथ शारीरिक छेड़खानी शुरू कर देता है. इस दौरान युवती असहाय अवस्था में खुद को लड़के से बचाने की भी कोशिश करती है लेकिन वह सफल नहीं हो पाती है.
लिफ्ट जैसे ही दूसरी मंजिल पर रूकती है लड़का आसानी से उतर कर कहीं चला जाता है. छेड़खानी की यह पूरी घटना लिफ्ट के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. छेड़खानी का शिकार हुई लड़की ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद डिंडोली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई.
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कर छेड़खानी करने वाले नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर लिया है. छेड़खानी करने वाला लड़का और छेड़खानी की शिकार हुई लड़की दोनों ही नाबालिग हैं.
बता दें कि सूरत में बाल अपराधियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. हर तरह के अपराधों में बाल अपराधियों की संलिप्तता सामने आ रही है. इस मामले में भी आरोपी नाबालिग है और जिस लड़की से उसने छेड़छाड़ की उसकी उम्र भी महज 13 साल है. सूरत में हत्या, लूटपाट, चोरी, हत्या की कोशिश और लड़कियों से छेड़खानी जैसे गंभीर मामलों में भी बाल अपराधी गिरफ्तार किए जा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story