गुजरात

गुजरात में भी गरजा बुलडोजर, गैंगस्टर की अवैध संपत्ति ध्वस्त

jantaserishta.com
22 April 2022 2:39 PM IST
गुजरात में भी गरजा बुलडोजर, गैंगस्टर की अवैध संपत्ति ध्वस्त
x
देखें वीडियो।

सूरत: उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में गैंगस्टर्स पर बुलडोजर चलने के बाद अब गुजरात के सूरत में 'दादा ( CM भूपेंद्र पटेल) का बुलडोजर' चला है। सूरत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर सज्जू कोठरी और उसके भाई आरिफ कोठरी की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाया है।

इंडिया टीवी की खबर के मुताबिक आरिफ कोठारी नाम के डॉन की तलाश में सूरत पुलिस लम्बे समय से जुटी थी और मंगलवार रात को उसे सूरत के रांदेर इलाके में देखा गया जहां पुलिस ने उसे पकड़ भी लिया था पर स्थानीय लोगों की मदद से वो खुद को छुड़ा कर भाग निकला। इसके बाद कल पुलिस सुभाषनगर इलाके में उसे पकड़ने के लिए उसके क्लब पर पहुंची। यहां उसने पूरी किलेबंदी कर रखी थी और बैरियर बनाए गए थे। इसके बाद पुलिस ने उसकी अवैध संपत्ति को तोड़ कर अंदर घुसने की कोशिश की और इस प्रॉपर्टी को भी नष्ट कर दिया। अब पुलिस जमीन के असली मालिक की भी तलाश कर रही है।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में और मध्य प्रदेश की तरह अब गुजरात पुलिस ने भी डॉन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। खुद को डॉन बताने वाले की प्रॉपर्टी या तो अटैच हो रही है या गैरक़ानूनी होने पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। अब तक सूरत में कुल 16 गुनहगारों की प्रॉपर्टी सीज की गई है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story