
x
खेड़ा। गुजरात के खेड़ा जिले में एक परिवार के 7 सदस्यों ने अपनी नाबालिग बेटी की आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का विरोध करने को लेकर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 42 वर्षीय जवान की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बीएसएफ जवान अपनी नाबालिग बेटी की आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का विरोध करने के लिए आरोपियों के घर गया था। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब 10 बजे हुई और 7 आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
गुजरात के एक लड़के ने BSF जवान की बेटी की अश्लील वीडियो बनाकर उसे viral किया। जवान उस लड़के के घर गया तो लड़के के परिवार ने उसकी हत्या कर दी। ये खबर चर्चा से बाहर है, न्यूज़ में नहीं है। दिन दहाड़े एक सैनिक की हत्या हम सब के गाल पर तमाचा है। गुंडों के हौसले कितने बढ़ गये हैं!
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) December 26, 2022
बीएसएफ जवान मेलाजी वाघेला, उसकी पत्नी और बेटा जिले के नडियाद तालुक के चकलासी गांव में दिनेश जादव के घर गए थे। वे वाघेला की बेटी की आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किए जाने को लेकर विरोध जताने के लिए उनके घर गए थे। पीड़ित परिवार ने दावा किया कि जादव के बेटे ने उनकी बेटी की आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित की।
नडियाद के पुलिस उपाधीक्षक वी आर बाजपेयी ने पत्रकारों से कहा कि इस मुद्दे पर तीखी बहस होने के बाद जादव और उनके परिवार के छह अन्य सदस्यों ने वाघेला तथा उनके परिवार पर डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया। उन्होंने बताया कि वाघेला को सिर तथा शहरी के अन्य अंगों पर चोटें आयीं तथा मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। उसके बेटे नवदीप को भी सिर पर गहरी चोटें आयी तथा उसकी पत्नी भी जख्मी हो गयी। अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (जानबूझकर अपमान करना) और 143 (गैरकानूनी रूप से एकत्रित) होने के तहत रविवार रात को एक प्राथमिकी दर्ज की गयी।
उन्होंने बताया कि सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम सबूत एकत्रित कर रही है।पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब वाघेला मेहसाणा में अंबासन से राजस्थान के बाड़मेर में अपने तबादले से पहले छुट्टी पर परिवार से मिलने आया था।
वहीं इस पूरे मामले पर दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने कहा कि गुजरात के एक लड़के ने BSF जवान की बेटी की अश्लील वीडियो बनाकर उसे viral किया। जवान उस लड़के के घर गया तो लड़के के परिवार ने उसकी हत्या कर दी। ये खबर चर्चा से बाहर है, न्यूज़ में नहीं है। दिन दहाड़े एक सैनिक की हत्या हम सब के गाल पर तमाचा है। गुंडों के हौसले कितने बढ़ गये हैं!

Admin4
Next Story