
x
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के "गुजरात मॉडल" पर तंज कसा है। भाजपा ने अपने गोधरा विधायक को गुजरात विधानसभा चुनाव-2022 में फिर से टिकट दिया है। ये वही भाजपा विधायक हैं, जिन्होंने बिलकिस बानो के दोषी बलात्कारियों-हत्यारों को 'संस्कारी ब्राह्मण' कहा था। इस पर बात पर महुआ मोइत्रा ने ट्वीट करते हुए कहा, ''गोधरा विधायक, जिन्होंने बिलकिस बानो के दोषी बलात्कारियों-हत्यारों को 'संस्कारी ब्राह्मण' कहा था, उन्हें भाजपा द्वारा फिर से नामांकित किया गया है। ये है गुजरात मॉडल। नफरत करो, मार डालो और फिर इनाम पाओ।''
Next Story