
x
Surat सूरत। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ हो रही है। खिताबी मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी का कहना है कि मैदान पर भारत के 11 शेरों की दहाड़ देखने के लिए 140 करोड़ जनता बेकरार है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा, "मैदान पर भले ही 11 खिलाड़ी उतरते हों, लेकिन देश के 140 करोड़ लोग एक ही आवाज के साथ, एक ही मांग के साथ पूरा मैच देखते हैं कि 'भारत माता की जय, भारत माता की जय'। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 255 रन लगाए। टीम की ओर से संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 89 रनों की लाजवाब पारी खेली। संजू ने अपनी पारी में 5 चौके और 8 छक्के लगाए।
सैमसन टी20 विश्व कप के फाइनल मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मार्लोन सैमुअल्स का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। सैमुअल्स ने टी20 विश्व कप 2016 में नाबाद 85 रन बनाए थे। अभिषेक शर्मा ने भी खिताबी मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 52 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, ईशान किशन ने 25 गेंदों में 4 चौके और चार छक्कों की मदद से 54 रन बनाए।
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 98 रन जोड़े। वहीं, संजू ने दूसरे विकेट के लिए ईशान किशन के साथ मिलकर 105 रनों की अहम साझेदारी निभाई। हार्दिक पांड्या ने 18 रनों का योगदान दिया, जबकि अंत के ओवरों में शिवम दुबे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मज 8 गेंदों में 26 रनों की नाबाद पारी खेली। भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में बनाए अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 253 रन बनाए थे।
Tagsटी20 वर्ल्ड कप 2026भारत बनाम न्यूजीलैंडफाइनलसंजू सैमसनअभिषेक शर्माईशान किशनहार्दिक पांड्याशिवम दुबेनरेंद्र मोदी स्टेडियम255 रनरिकॉर्ड स्कोरक्रिकेट समाचारभारत की जीतटी20 रिकॉर्डक्रिकेट फाइनलखेल समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





