गुजरात

रेप केस में आसाराम बापू दोषी करार, सजा का ऐलान कल

Rani Sahu
30 Jan 2023 1:26 PM GMT
रेप केस में आसाराम बापू दोषी करार, सजा का ऐलान कल
x
:आसाराम बाबू से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर गुजरात से आ रही है। जहां रेप केस मामले में आसाराम को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। गांधीनगर कोर्ट कल सजा का ऐलान करेगा।
गौरतलब है कि सूरत की दो बहनों से रेप का आरोप आसाराम पर लगा था। 2013 में नारायण साईं और उसके पिता आसाराम के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता की छोटी बहन ने अपने शिकायत में यह कहा था कि नारायण साईं ने कई बार रेप किया।
जब वह आसाराम के आश्रम में रह रही थी तब उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। इसी मामले में गांधीनगर कोर्ट ने आसाराम बापू को दोषी ठहराया है। इस मामले में कुल 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। लेकिन साक्ष्य के अभाव में अन्य आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया गया। बता दें कि आसाराम की उम्र 80 साल से अधिक है दस साल से वे जोधपुर जेल में बंद हैं। आसाराम को कल सजा सुनाई जाएगी।
सोर्स -FIRST BIHAR
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story