गुजरात

आनंदीबेन पटेल ने हीराबेन के निधन पर जताया शोक

Teja
30 Dec 2022 4:14 PM GMT
आनंदीबेन पटेल ने हीराबेन के निधन पर जताया शोक
x

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। यहां आज जारी एक शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा " मां का निधन पुत्र के लिए अपूर्णीय क्षति है। मां हीराबेन जी का सौ वर्षों का संघर्षमय जीवन भारतीय आदर्शों एवं मूल्यों का प्रतीक है।" राज्यपाल ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति की कामना की व शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Next Story