Ahmedabad: गोल्डन कातर की पाइप बैंड ने मनाया रंगारंग माहौल

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट स्थित फ्लावर शो में गणतंत्र दिवस समारोह के अंतर्गत 25 जनवरी की शाम गोल्डन कटार डिवीजन ने विशेष मिलिट्री पाइप बैंड प्रदर्शन आयोजित किया ।
फूलों की रंग-बिरंगी सजावट के बीच आयोजित समपार शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तक इस प्रस्तुति में भारतीय सेना की अनुशासन, सटीकता और समृद्ध संगीत परंपरा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। सैन्य बैंड ने देशभक्ति और औपचारिक धुनों की प्रस्तुति देकर पूरे रिवरफ्रंट क्षेत्र को राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक एकता के भाव से भर दिया।
इस कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक, परिवार और पर्यटक पहुंचे। सैन्य बैंड के पीतल और ताल वाद्य यंत्रों की तालमेलपूर्ण धुनों और मनमाेहक वातावरण के मेल से दृश्य अत्यंत आकर्षक और भावनात्मक बन गया।
इस प्रदर्शन का उद्देश्य आम जनता और सशस्त्र बलों के बीच संबंधों को और मजबूत करना और गणतंत्र दिवस से पहले उत्सव का माहौल बनाना था। इस पहल से यह भी स्पष्ट हुआ कि भारतीय सेना देश की सुरक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों और जनसंपर्क को भी समान महत्व देती है।
दर्शकों ने इस आयोजन की सराहना की और साबरमती रिवरफ्रंट पर चल रहे फ्लावर शो को इस कार्यक्रम से एक विशेष देशभक्ति रंग मिला।





