गुजरात
आप के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- दोनों पार्टियां मिलकर लड़ेंगी लोकसभा का चुनाव
Mohammed Raziq
7 Aug 2023 3:41 PM IST

x
मिलकर लड़ेंगी लोकसभा का चुनाव
केंद्र के बाद अब गुजरात में भी आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस का गठबंधन होगा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रमुख इसुदान गढ़वी ने कहा कि गुजरात में भी हमारी पार्टी इंडिया (I.N.D.I.A) एलायंस में है। हम लोकसभा चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ेंगे।
जनता के मुद्दों को एक साथ उठाएंगे
पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में इसुदान गढ़वी ने कहा कि दोनों पार्टियां कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। इसके बारे में दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श हो रहा है। जल्द ही इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। गढ़वी ने कहा कि गुजरात की जनता के मुद्दों को हम एक साथ उठाएंगे और भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे
गढ़वी ने कहा कि दिल्ली में पिछले काफी सालों से आम आदमी पार्टी की सरकार है। इससे पहले वहां कांग्रेस की सरकार थी। बीजेपी दिल्ली में जीत नहीं पाती है। इसलिए अब बिल लेकर आई है, जिससे कि आम आदमी पार्टी को रोका जा सके।
उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि गुजरात में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बीजेपी भ्रष्टाचार करने वाले नेताओं का बचाव करती है। इसी भ्रष्टाचार को खत्म करने हम साथ में चुनाव लड़ेंगे।
Next Story





