
x
Ahmedabad अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद शहर में शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय ने 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर और बैनर के साथ एक रैली आयोजित की। इस रैली में युवाओं के साथ-साथ छोटे बच्चों की भी भागीदारी देखी गई। रैली की शुरुआत जमालपुर गेट से हुई और यह खमासा तक निकाली गई। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने अपने हाथों में 'आई लव मोहम्मद' लिखे पोस्टर और बैनर लिए हुए थे। उनका उद्देश्य समुदाय में एकता और सद्भावना का संदेश देना था। रैली शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की गई। इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
इस अवसर पर पुलिस भी उपस्थित रही और पूरे मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिस की सक्रिय उपस्थिति ने यह सुनिश्चित किया कि रैली के दौरान किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या तनावपूर्ण स्थिति न उत्पन्न हो। स्थानीय लोगों ने भी बताया कि रैली के दौरान माहौल शांतिपूर्ण और अनुशासित रहा। इस रैली के दौरान आईएएनएस से बातचीत में खादिम अली नामक युवक ने कहा कि 'आई लव मोहम्मद' कहना या पोस्टर लगाना हमारा संवैधानिक हक है। कानपुर में जो 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर को लेकर एफआईआर दर्ज की गई, वह पूरी तरह से गलत और अनुचित है। हम इस रैली के माध्यम से केवल प्रेम और सद्भावना का संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 'आई लव मोहम्मद' कहने में आपत्ति क्या है?
आयोजनकर्ताओं ने बताया कि यह कार्यक्रम समुदाय के भीतर सामंजस्य बढ़ाने, सामाजिक सद्भाव और एकता के संदेश को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। रैली के समाप्त होने के बाद सभी प्रतिभागी शांतिपूर्ण ढंग से अपने-अपने घर लौट गए। बता दें कि कानपुर में 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर का विवाद अब पूरे देश में फैल गया है। गुजरात में ही नहीं बल्कि देश के लगभग हर कोने में मुस्लिम समुदाय इस तरह की रैलियां निकाल रहा है।
Tagsअहमदाबादमुस्लिम समुदायआई लव मोहम्मदपोस्टर रैलीसामूहिक एकतासामाजिक सद्भावपुलिस सुरक्षागुजरातजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





