
x
गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार और दिग्गज नेताओं के भी जीत न पाने से गुजरात संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें लगाई जा रही थीं और आखिरकार आज इस संबंध में घोषणा कर दी गई। जानकारी के अनुसार गुजरात के आप अध्यक्ष को बदल दिया गया है।
इसुदान गढ़वी को आम आदमी पार्टी का गुजरात प्रदेश प्रमुख बनाया गया है
आम आदमी पार्टी ने इसुदन गढ़वी को गुजरात का आप अध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही वर्तमान अध्यक्ष गोपाल इटालिया को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें महाराष्ट्र का प्रभारी भी बना दिया गया है। इसके अलावा पाटीदार संगठन पास के पूर्व नेता अल्पेश कथीरिया को सूरत जोन का पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। बाकी के पदाधिकारियों की सूची पार्टी ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है।

Gulabi Jagat
Next Story