गुजरात

खुशियों का सफर बना मातम: आर्मी परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत, कार के हुए दो टुकड़े

jantaserishta.com
22 Nov 2026 8:16 AM IST
खुशियों का सफर बना मातम: आर्मी परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत, कार के हुए दो टुकड़े
x
चीख-पुकार मची.
अहमदाबाद: गुजरात के भुज-खावड़ा नेशनल हाईवे पर देर रात एक भीषड़ सड़क हादसा हो गया. खावड़ा के पास ट्रेलर और कार के बीच जोरदार टक्कर हुई. यह टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके दो टुकड़े हो गए. हादसे में एक आर्मी परिवार के सात लोगों की मौत हो गई है.
शनिवार रात वेकारिया के रेगिस्तानी इलाके में एक कार और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई. कार में एक ही परिवार के सदस्य सवार थे. हादसे में छोटे बच्चों और महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई है. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई.
उत्तराखंड का यह परिवार कच्छ घूमने आया था. मृतकों में पति-पत्नी और उनकी 3 महीने की बच्ची, पिता-बेटी, और मां-बेटी शामिल हैं. शनिवार रात करीब 9:30 बजे एक कार खवाड़ा से भुज की तरफ आ रही थी.
यह टक्कर इतनी तेज थी कि कार के दो टुकड़े हो गए और कार बुरी तरह पिचक गई. दुर्घटना के बाद घटनास्थल का मंजर हृदयविदारक हो गया. सड़क पर शव बिखरी हुई हालत में पड़े थे. हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का भी माहौल हो गया.
मृतकों की पहचान सौरव सिंह, जसपाल सिंह नेगी, सविता सौरवसिंह नेगी, सिविका सौरवसिंह नेगी, रिंकी नितिन गुंसाई, वामिका नितिन गुंसाई, राजेशसिंह रावत और रक्षिता राजेश रावत के रूप में हुई है. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही, आसपास के लोग और 108 एम्बुलेंस का काफिला तुरंत मौके पर पहुंचा. सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भुज के जी.के. जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद, आर्मी के अधिकारी फौरन जी.के. जनरल हॉस्पिटल पहुंचे. फिलहाल मामले में पुलिस कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story