गुजरात

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 4 किलो हाइब्रिड गांजा बरामद, 2 गिरफ्तार

SHIDDHANT
28 Aug 2025 9:34 PM IST
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 4 किलो हाइब्रिड गांजा बरामद, 2 गिरफ्तार
x

Ahmedabad अहमदाबाद: अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम्स और सीआईडी क्राइम की संयुक्त कार्रवाई में एक बार फिर हाइब्रिड गांजा जब्त किया गया। यह बरामदगी एयर एशिया की बैंकॉक-अहमदाबाद फ्लाइट से आई एक युवती के हैंडबैग से हुई। अधिकारियों ने उसके बैग से चार किलो गांजा बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत चार करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, पंजाब के जालंधर की रहने वाली नितेश्वरी नामक युवती 13 अगस्त को अहमदाबाद पहुंची थी।

उसके दो बैग उस समय नहीं आए थे, जिसके बाद उसने सामान गुम होने का फॉर्म भर दिया और चली गई। दो दिन बाद जब एक बैग आया तो जांच में कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला। इसके बाद दूसरे बैग की जांच में गांजा एयरटाइट पैकेटों में छुपा पाया गया। कस्टम्स और पुलिस अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नितेश्वरी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार, तस्कर हर बार अलग-अलग तरकीब अपनाते हैं, लेकिन सतर्कता के चलते उन्हें पकड़ लिया गया।

Next Story