
x
Ahmedabad अहमदाबाद: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले में 66 रन की पारी खेली। इसी के साथ दुबे भारत-नीदरलैंड के बीच टी20 मुकाबले में अर्धशतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। शिवम दुबे ने बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 बॉल खेलते हुए 6 छक्कों और 4 चौकों के साथ 66 रन बनाए। उनसे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव इस टीम के खिलाफ टी20 क्रिकेट में अर्धशतक लगा चुके हैं।
विराट कोहली ने 27 अक्टूबर 2022 को इस टीम के खिलाफ 44 गेंदों में 62 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, रोहित शर्मा ने इसी मुकाबले में 39 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन बनाए थे। इसी मैच में सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए थे। दूसरी ओर, नामीबिया की ओर से अब तक कोई भी बल्लेबाज भारत के खिलाफ टी20 मैच में अर्धशतक नहीं लगा सका है।
बुधवार को खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत ने 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए। टीम इंडिया को तीसरी गेंद पर ही अभिषेक शर्मा (0) के रूप में पहला झटका लग गया था। इसके बाद ईशान किशन ने तिलक वर्मा के साथ 23 गेंदों में 39 रन की साझेदारी की।
ईशान किशन ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ 30 रन, जबकि शिवम दुबे के साथ 41 रन की साझेदारी की। तिलक 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सूर्या ने टीम के खाते में 34 रन का योगदान दिया।
भारतीय टीम 110 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से शिवम दुबे ने हार्दिक पांड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 गेंदों में 76 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। विपक्षी टीम की तरफ से लोगन वान बीक ने 56 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि आर्यन दत्त ने 2 विकेट हासिल किए। इनके अलावा, काईल क्लेन ने 1 विकेट प्राप्त किया।
Tagsटी20 वर्ल्ड कप 2026शिवम दुबेभारत बनाम नीदरलैंडअर्धशतकहार्दिक पांड्यासूर्यकुमार यादवईशान किशनतिलक वर्मालोगन वान बीकआर्यन दत्तकाईल क्लेननरेंद्र मोदी स्टेडियमभारतीय टीमटी20 क्रिकेटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





