गुजरात

जिले का 35 फीसदी हिस्सा जलभराव की चपेट में, स्कूल-कॉलेज बंद

SANTOSI TANDI
28 July 2023 10:02 AM GMT
जिले का 35 फीसदी हिस्सा जलभराव की चपेट में, स्कूल-कॉलेज बंद
x
चपेट में, स्कूल-कॉलेज बंद
गुजरात के दक्षिण गुजरात में पिछले चौबीस घंटों से मूसलाधार बारिश हो रही है। वहीं, नवसारी शहर में पिछले 24 घंटों के दौरान 11 इंच बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं। कावेरी और पूर्णा नदी के उफान पर आ जाने से शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। इसके चलते स्कूल-कॉलेज में आज की छुट्टी घोषित कर दी गई है।
पूर्णा नदी के उफान पर आने से सूरत-मुंबई हाईवे पर कई जगह पानी भर गया है। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया है।
पूर्णा नदी के उफान पर आने से सूरत-मुंबई हाईवे पर कई जगह पानी भर गया है। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया है।
सूरत-मुंबई हाईवे पर लगा लंबा जाम
लगातार तेज बारिश से पूर्णा नदी के खतरे के निशान को पार गई है। इसके चलते सूरत-मुंबई हाइवे पर पानी भर गया है। इससे हाईवे पर दोनों ओर से लंबा जाम लग गया है। जिला प्रशासन ने अनुमान व्यक्त किया है कि नवसारी की अन्य स्थानीय नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से हालात और बिगड़ सकते हैं। पूर्णा नदी के साथ कावेरी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है।
पूर्णा नदी में आई बाढ़ से ताड़केश्वर महादेव मंदिर पूरी तरह से डूब गया है।
पूर्णा नदी में आई बाढ़ से ताड़केश्वर महादेव मंदिर पूरी तरह से डूब गया है।
हालात के मद्देनजर 40 टीमें तैनात
नवसारी जिले में पिछले तीन दिनों से रिमझिम बारिश हो रही है। लेकिन गुरुवार की शाम से मूसलाधार बारिश शुरू हुई, जो देर रात तक जारी रही। रात को अचानक चार से पांच घंटे में नवसारी और आसपास के इलाकों में 7 इंच बारिश हो गई, जिससे हालात बिगड़ गए। जिले का 35 फीसदी हिस्सा जलभराव की चपेट में आ गया है। बिगड़ते हालात के मद्देनजर एनडीआरएफ और रेस्क्यू और फायर ब्रिगेड की 40 टीमें तैनात की गई हैं।
नवसारी जिले के कई निचले इलाकों में 4 से 5 फीट तक पानी भरा हुआ है।
नवसारी जिले के कई निचले इलाकों में 4 से 5 फीट तक पानी भरा हुआ है।
अधिकारियों और कर्मचारियों की छुटि्टयां रद्द
जिले में पूर्णा नदी के खतरे के निशान से ऊपर जाने के बाद पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है, ताकि लोग नदी के किनारे नहीं जाएं। इतना ही नहीं अधिकारियों और कर्मचारियों की छुटि्टयां रद्द कर दी गई हैं। जिले में गधेवान इलाके में हालात ज्यादा खराब हैं। वहीं, नवसारी के कलियावाड इलाका जलमग्नह हो गया है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है।
पूर्णा नदी के खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
पूर्णा नदी के खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
6 दिन पहले भी नवसारी में आई थी बाढ़
नवसारी जिले में मानसून के तीसरे राउंड शुरू होने के बाद से ही लगातार बारिश हो रही है। बीती 22 जुलाई को भी नवसारी और जूनागढ़ जिले में बाढ़ आ गई थी।
Next Story