गुजरात

उत्तराखंड के लक्ष्मणझूला में गुजरात के 3 पर्यटक डूबे, एक शव बरामद

Deepa Sahu
3 Nov 2021 12:24 AM IST
उत्तराखंड के लक्ष्मणझूला में गुजरात के 3 पर्यटक डूबे, एक शव बरामद
x
उत्तराखंड के पौड़ी जिले के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गुजरात के एक पिता पुत्री समेत तीन व्यक्ति गंगा नदी के तेज बहाव में बह गए ।

देहरादून, उत्तराखंड के पौड़ी जिले के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गुजरात के एक पिता पुत्री समेत तीन व्यक्ति गंगा नदी के तेज बहाव में बह गए । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि सोमवार देर शाम सोनल (18) गंगा में नहाने के दौरान बहने लगी जिसे बचाने के लिए पहले उसके पिता अनिल (42) और फिर उसकी नानी तारूलता (52) भी नदी में उतरे लेकिन वे सभी नदी के तेज बहाव में बह गए ।
पास ही मौजूद परिजनों से इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने तलाशी एवं बचाव अभियान चलाया और तारूलता का शव बरामद कर लिया । अन्य दोनों की तलाश की जा रही है । पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुए तीनों व्यक्ति गुजरात के राजकोट के रहने वाले थे और परिजनों के साथ यहां घूमने आए थे ।


Next Story