गुजरात

जामनगर में इमारत ढहने से 3 लोगों की मौत

Rounak Dey
24 Jun 2023 8:00 PM IST
जामनगर में इमारत ढहने से 3 लोगों की मौत
x

जामनगर | गुजरात के जामनगर शहर में तीन मंजिला आवासीय इमारत के शुक्रवार शाम ढहने से एक महिला और चार वर्षीय बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि करीब 30 वर्ष पुरानी यह इमारत साधना कॉलोनी में थी और खस्ताहाल थी जिसका निर्माण गुजरात हाउसिंग बोर्ड ने किया था। गुरु गोबिंदसिंह सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक तिवारी ने कहा कि स्थानीय लोगों और अग्निशमन कर्मियों द्वारा बचाए गए आठ लोगों में से तीन ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य का इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान जयपाल स्वादिया (35), मित्तल स्वादिया (35) और शिवराज (4) के रूप में हुई है। डॉ. तिवारी ने बताया कि घायलों में दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।

स्थानीय निवासियों ने दावा किया कि मलबे में आठ से दस लोग दबे हो सकते हैं जिस पर प्रशासन ने तलाश एवं बचाव अभियान चलाया। निगम आयुक्त डी एन मोदी, नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी तथा स्थानीय विधायक दिव्येश अकबरी मौके पर पहुंचे। अबकरी ने कहा ,‘‘इस कॉलोनी के प्रत्येक ब्लॉक में 12 फ्लैट हैं। इसका निर्माण 30 से 35 वर्ष पहले हुआ था। शाम छह बजे इमारत का आधा हिस्सा ढह गया।''

Next Story