गुजरात

छत्तीसगढ़ में 80 लाख कैश के साथ गुजरात के 2 युवक गिरफ्तार

Kunti Dhruw
22 Jun 2022 12:34 PM GMT
छत्तीसगढ़ में 80 लाख कैश के साथ गुजरात के 2 युवक गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

सूत्रों से जानकारी आ रही है कि पैसा हवाला कारोबारियों का है. हवाला, धन-हस्तान्तरण की एक अवैध एवं अनौपचारिक प्रणाली है। यह धन लेने-देने वाले दलालों के एक बहुत बड़े नेटवर्क के रूप में काम करती है। हवाला का पूरा काम इस नेटवर्क के 'विश्वास' एवं कार्यकुशलता पर आधारित होता है। हवाला का काम मुख्यत: मध्य पूर्व, उत्तरी अफ्रीका एवं दक्षिण एशिया में फैला हुआ है।

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान एक कार से 80 लाख रुपए बरामद किए हैं। आरोपी कार की पिछली सीट के नीचे एक चैंबर बनाकर रखे थे और इसी चैंबर में एक प्लास्टिक की बोरी में 80 लाख रुपए नगद छिपाए हुए थे। जिस कार से इतनी बड़ी रकम बरामद की गई है, उसका नंबर उत्तर प्रदेश का है। वहीं पुलिस ने गुजरात के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि ये पैसे चोरी के हैं। फिलहाल इन आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को कोंडागांव जिले के फरसगांव में जवान चेक पोस्ट लगाकर आने-जाने वाली वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच कोंडागांव जिला मुख्यालय की तरफ से उत्तर प्रदेश पासिंग नंबर की एक कार आई। जिसे जवानों ने रुकवाया। कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पीछे की सीट के नीचे पुलिस को एक चैंबर दिखा, जिसे खोलने पर अंदर एक प्लास्टिक की बोरी रखी मिली। जवानों ने जब बोरी को निकाकर देखा तो उसमें 500 की कई गड्डियां मिली। पुलिस ने पैसे गिने तो कुल 80 लाख रुपए निकले।

जिसके तुरंत बाद जवानों ने कार में सवार दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। एक ने अपना नाम भार्गव पटेल (27) और दूसरे ने जयस कुमार भोलाभाई (28) बताया। ये दोनों युवक गुजरात के रहने वाले हैं। पौसों के बारे में जब पुछताछ की गई। दोनों ये पैसे कहां से लाएं हैं इसका कोई प्रमाण या कोई वैध दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखाए। SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि, पुलिस ने पैसे चोरी के होने का संदेह किया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।


Next Story