गुजरात

कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मामले

jantaserishta.com
25 April 2022 7:39 AM IST
कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मामले
x
कोरोना न्यूज़

अहमदाबाद: गुजरात में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 12,24,245 हो गई।

स्वास्थ विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है, लिहाज़ा मृतक संख्या 10,943 पर स्थिर है।
दिन में 17 और मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या 12,13,204 हो गई जबकि राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीज़ों की संख्या 98 है।
अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद में पांच, वड़ोदरा में चार, राजकोट में दो और नवसारी में एक मामला सामने आया।
सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, रविवार को 9,729 लोगों का कोविड रोधी टीकाकरण किया गया। इसके बाद राज्य में अब तक टीके की 10.72 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।
गुजरात से सटे दादर और नगर हवेली, दमन और दीव के एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश कोरोना वायरस से मुक्त बना हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story