![AAP ही भाजपा की एकमात्र दवा : केजरीवाल AAP ही भाजपा की एकमात्र दवा : केजरीवाल](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/07/1676753-kejriwal.webp)
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : गुजरात में अपनी जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और उनके नेता वहां विधानसभा चुनावों से पहले लगातर सक्रिय हैं। इसी कड़ी में अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के मेहसाणा जिले में एक रोड शो किया और तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर तीर चलाए। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग राजनीतिक बदलाव चाहते हैं और भाजपा को ठीक करने के लिए एकमात्र दवा आम आदमी पार्टी है।
केजरीवाल ने यह भी कहा कि गुजरात एक बदलाव लाने जा रहा है। भाजपा को ठीक करने की एक ही दवा है और वह है 'आप'। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल ही असली मुख्यमंत्री हैं जो सरकार चला रहे हैं जबकि भूपेंद्र पटेल केवल नाम के मुख्यमंत्री हैं। इस दौरान केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि गुजरात में लोग बड़ी संख्या में आप में शामिल हो रहे हैं क्योंकि पार्टी का संगठन गांव, शहर और बूथ स्तर पर मजबूत हो रहा है।
![Admin2 Admin2](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Admin2
Next Story