राज्य

10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, नोटिफिकेशन जारी

Admin2
4 Jun 2022 5:07 PM IST
10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, नोटिफिकेशन जारी
x
Ministry of Defence MTS Recruitment 2022

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : रक्षा मंत्रालय के तहत डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस प्रोडक्शन (DGQA), चीफ क्वालिटी एश्योरेंस इस्टैब्लिशमेंट (नेवल) ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार Ministry of Defence MTS Recruitment 2022 के लिए निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज रजिस्टर्ड या स्पीड पोस्ट के माध्यम से तय समय के अंदर भेज सकते हैं।आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस अभियान के माध्यम से मल्टी टास्किंग स्टाफ के कुल 2 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 1 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 1 के तहत 18000 रुपए से 56900 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। आयु सीमा सहित अन्य आवश्यक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
Next Story