फर्रुखाबाद में सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपए चोरों ने पार कर दिए। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार अपने गांव गया था। इस दौरान घर पर ताला लगा था। बुधवार सुबह वह घर लौटे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है। कमालगंज कस्बा के शास्त्री नगर का है। यहां रहने वाले राजेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह वह परिवार सहित अपने पैतृक गांव पेरी गए थे। रात ज्यादा होने पर वो वहीं पर रुक गए। रात के समय चोरों ने मेन गेट का ताला काटकर घर में प्रवेश किया। इस दौरान कमरे के ताले तोड़कर उसमें रखे बक्सों को खोलकर चोर सोने का हार, चूड़ी, अंगूठी, झुमकी, दो लेडीज अंगूठी, पायल, पेंडल, कानों के टॉप्स, माला, एक पेंडल, दो सोने जंजीर और 25000 रुपए ले गए बुधवार की सुबह जब वह घर पहुंचे तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।
![Soni Soni](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)