गोवा

एसयूवी ने दो पहिया वाहन को 100 मीटर से अधिक घसीटा, एक की मौत, चालक गिरफ्तार

Rani Sahu
15 Aug 2023 10:21 AM GMT
एसयूवी ने दो पहिया वाहन को 100 मीटर से अधिक घसीटा, एक की मौत, चालक गिरफ्तार
x
पणजी (आईएएनएस)। गोवा के पोरवोरिम में एक एसयूवी ड्राइवर ने दो पहिया वाहन को 100 मीटर से अधिक तक घसीटा। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया की यह घटना सोमवार रात की है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस सिलसिले में पोरवोरिम-गोवा से महिंद्रा थार के 21 वर्षीय ड्राइवर हर्षित ताम्रकर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने कहा कि कार चालक मापुसा से पणजी की ओर जाते समय वाहन को तेज और लापरवाही से चला रहा था।
जब कार पोरवोरिम के पास पहुंची, तब उसने होंडा डियो को टक्कर मार दी। कार ने होंडा डियो को 100 मीटर से अधिक तक घसीटा। पुलिस ने थार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने कहा कि पश्चिम बंगाल निवासी दोपहिया वाहन चालक 28 वर्षीय सुरजीत कोहले को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।
घायल को तत्काल गोवा मेडिकल कॉलेज- बम्बोलिम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि दो पहिया वाहन के पीछे बैठे अशोक बोसु को भी गंभीर चोटें आईं हैं।
Next Story