गोवा
Goa में धार्मिक स्थल पर भगदड़, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताई संवेदना, सीएम का एलान
Tara Tandi
3 May 2025 2:42 PM IST

x
Goa गोवा : शिरगांव में आयोजित प्रसिद्ध श्री लैराई जात्रा (धार्मिक यात्रा) के दौरान शुक्रवार रात भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत हो गयी और 30 से अधिक लोग घायल हो गये। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव टीम मौके पर पहुंच गई। हादसे में घायल लोगों को गोवा मेडिकल कॉलेज और मापुसा स्थित नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को गोवा में मची भगदड़ में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उत्तरी गोवा स्थित एक मंदिर में शनिवार तड़के एक उत्सव के दौरान भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना पणजी से करीब 40 किलोमीटर दूर शिरगांव के श्री लईराई देवी मंदिर में तड़के करीब तीन बजे हुई।
मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘गोवा के शिरगांव में भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जानकर दुख हुआ। इस घटना में कई लोगों की जान चली गई। मैं शोकसंतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’
Sad to know about the unfortunate incident of a stampede in Shirgao, Goa which claimed several lives. I extend my condolences to bereaved family members and pray for quick recovery of the injured.
— President of India (@rashtrapatibhvn) May 3, 2025
पीएम मोदी ने पीड़ितों के प्रति जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे में जान गंवाने वाले पीड़ितों के प्रति शोक जताया है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा, “गोवा के शिरगांव में भगदड़ के कारण हुई मौतों से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।”
Saddened by the loss of lives due to a stampede in Shirgao, Goa. Condolences to those who lost their loved ones. May the injured recover soon. The local administration is assisting those affected: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) May 3, 2025
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत अस्पताल पहुंचे हैं। उन्होंने घायलों का मुफ्त इलाज करने को कहा है। घटना पर गोवा कांग्रेस ने भी दुख जताया है। यह हादसा उस समय हुआ जब भारी भीड़ के बीच अचानक अफरा-तफरी फैल गई, जिससे लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे तथा भगदड़ मचने के कारण लोग एक-दूसरे पर गिरते चले गये जिससे लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
Deeply saddened by the tragic stampede at the Lairai Zatra in Shirgaon this morning. I visited the hospital to meet the injured and have assured all possible support to the affected families. I am personally monitoring the situation to ensure that every necessary measure is being…
— Dr. Pramod Sawant (@DrPramodPSawant) May 3, 2025
अधिकारियों ने अभी तक भगदड़ के पीछे की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, भीड़ ज्यादा होने और उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ।
TagsGoa धार्मिक स्थल भगदड़राष्ट्रपति प्रधानमंत्रीजताई संवेदनासीएम एलानGoa religious place stampedePresidentPrime Minister expressed condolencesCM announcedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





